Top News

गया में सियार का आतंक! भीड़ में आकर किया हमला, 3 महिलाओं समेत 7 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

गया: गया में एक पागल सियार ने आतंक मचा रखा है, जिसने अब तक सात लोगों को घायल कर दिया है, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। 


सियार इतना बेखौफ है कि भीड़ देखकर भी नहीं डरता और अचानक हमला कर देता है। यह घटना गया जिले के डुमरिया प्रखंड के गोटीबांध और तेलियाडीह इलाकों में हुई है। 

सियार के हमलों की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और उसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया। लेकिन, रेस्क्यू टीम पर भी सियार ने हमला बोल दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेस्क्यू के दौरान भीड़ होने के बावजूद सियार ने अचानक हमला कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 

सियार पागल हो गया है: वन विभाग 

वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि सियार पागल हो गया है, तभी तो भीड़ होने के बावजूद वह हमला कर रहा है। 

एक अधिकारी ने बताया, 'रेस्क्यू के दौरान हमारे कर्मचारी उसे घेरे हुए थे, लेकिन वह अचानक हमला कर देता है।' वन विभाग की टीम सियार को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 

सियार के हमले में घायल महिला की हालत गंभीर

सियार के हमले में घायल हुए लोगों में चिंता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए गया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कलावती देवी, लालू साव, अरुण प्रसाद समेत तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। 

भीड़ के बावजूद हमला कर देता है सियार 

इमामगंज वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी कुलदीप चौहान ने बताया, 'सियार अचानक हमला कर रहा है। संभवतः वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। तभी तो भीड़ के बावजूद हमला कर रहा है। 

तेलियाडीह गांव में सियार ने चार लोगों पर हमला किया, जब वे सुबह की सैर पर निकले थे। इसके बाद गोटीबांध में रेस्क्यू टीम पर भी हमला किया।'

Post a Comment

Previous Post Next Post