CM NITISH KUMAT ने पटना में छठ घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Patna : बिहार में छठ पर्व को लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आगामी छठ पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने पटना में शनिवार को गंगा नदी के किनारे बने घाटों का निरीक्षण किया। 

इसके अलावा नीतीश कुमार ने अधिकारियों को स्वच्छता, सुरक्षा, तथा श्रद्धालुओं के लिए कपड़े बदलने के अस्थायी कक्ष और शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

सीएम नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ नसरीगंज घाट पहुंचे। यहां से उन्होंने छठ पर्व को लेकर होने वाली व्यवस्थाओ का निरीक्षण शुरु किया और स्टीमर से कंगन घाट तक गए।

अधिकारियों को दिए निर्देश छठ पर्व की तैयारियों की समीक्षा के बाद सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन छठ पर्व महोत्सव के लिए आवश्यक प्रबंध कर रहा है। 

छठ महोत्सव 7 और 8 नवंबर को मनाया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी नीतीश कुमार ने तैयारियों के निरीक्षण की जानकारी दी। 

CM Nitish Kumar ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'लोक आस्था के महापर्व छठ-2024 की तैयारियों को लेकर छठ घाटों का निरीक्षण किया। नासरीगंज घाट से कंगन घाट तक के विभिन्न गंगा घाटों का स्टीमर से जायजा लिया। 

छठ व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।' इसके अलावा उन्होंने एक्स पर निरीक्षण के दौरान की तस्वीरें भी शेयर कीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post