Top News

Patna आयुक्त ने जारी किया आदेश, 5 अंचल में 14 सितंबर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान

Patna : आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज आठवें दिन अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया । विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पर आयुक्त लगातार नजर रखे हुए हैं एवं नियमित समीक्षा कर रहे हैं।


अतिक्रमण हटाओ अभियान में संगठन, सिविल निगम, यातायात पुलिस, परिवहन, राजस्व, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन विभाग, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन विभाग और बिजली समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार नगर परिषद्, दानापुर में दस बजे पूर्वाह्न से चार बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ रूपसपुर फ्लाई ओवर के नीचे से नहर रोड खगौल रोड से मंदिर तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।

अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 87 अवैध पोस्टर/बैनर हटाया गया एवं बाँस, बल्ला जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में ₹ 5,000/- जुर्माना वसूला गया।


आज यहाँ कदमकुआँ से भीखना पहाड़ी नाला रोड तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन के दौरान एक ठेला जप्त किया गया।कंकड़बाग अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया।

आज यहाँ कॉलोनी मोड़ से करबिगहिया होते हुए बस स्टैण्ड तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान के दौरान सात ठेला एवं एक स्टॉल जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में ₹ 11,100/- जुर्माना वसूला गया। बाटलिपुत्र अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया।

आज यहाँ नेहरू पथ म्यूजियम के सामने से हाईकोर्ट तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान पाँच चार चक्का ठेला एवं एक गुमटी जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान में ₹ 1,05,000/- जुर्माना वसूला गया।आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 1,21,100/- जुर्माना वसूला गया।

मजिस्ट्रेट के निर्देश पर यातायात पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन निर्माण अभियान चलाया। मजिस्ट्रेट ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post