PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आई है। जहां दिवाली पर्व की शुरुआत से ठीक पहले एक बड़ा हादसा हुआ है। पटना के अशोक राजपथ इलाके में स्थित पटना साइंस कॉलेज के पास मेट्रो टनल में तीन मजदूर फंस गए। जिनमें दो की मौत हो गई है।

दरअसल, पटना के अशोक राजपथ इलाके के पटना साइंस कॉलेज के पास पिछले कई महीनों से मेट्रो निर्माण का कार्य जारी है। यहां अंडर ग्राउंड टनल का निर्माण होना है। ऐसे में काफी संख्या में मजूदर यहां दिन रात काम करते हैं।
घटना के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ उमड़ गई। मेट्रो हादसे पर सुपरवाइजर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौके पर रात में काम करने वाले इंजीनियर मौजूद नहीं थी, जिसके वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद साइट पर मौजूद अन्य लोगों ने काफी हंगाम मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद दुर्घटना की खबर सुनते ही मौके पर बिहार पुलिस की टीम पहुंच गई।
इधर, घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि हमें हादसे की सुचना हासिल हुई है। उसके बाद हम घटनास्थल पर पहुंचें ताजा जानकारी यही है कि मेट्रो निर्माण में लगा टनल मशीन में कुछ गड़बड़ी आई युअ इसका ब्रेक फेल हो गया। जिसमें मजदूर फंस गए। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में लाया गया है।